एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

थाना चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी द्वारा फर्जी लोन स्वीकृति पत्र बनाकर करता था धोखाधड़ी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 3, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 03.08.26*

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जांजगीर-चांपा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं ASP डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा श्री लौकेश बंसल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटना का विवरण

शिवनगर, चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल ने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी पहचान अखबार के माध्यम से कुलदीप वशिष्ठ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को बैंकिंग कार्यों से जुड़ा बताते हुए यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिया।

आरोपी ने लोन स्वीकृति के नाम पर पहले ₹5 लाख फिक्स डिपॉजिट तथा ₹5 से ₹6 लाख अतिरिक्त खर्च होने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उसने फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, मोनो और फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग किया। झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपी को ₹1 लाख नकद, ₹25 हजार फोन-पे, ₹7 लाख आरटीजीएस तथा ₹2,54,285 विभिन्न किश्तों में ऑनलाइन भुगतान कर दिए। इस प्रकार आरोपी ने कुल ₹10,87,285 की धोखाधड़ी की।

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 259/25 के तहत धारा 420 भादवि में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस टीम ने इंदौर (मध्यप्रदेश) पहुंचकर आरोपी कुलदीप वशिष्ठ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाया गया, जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
कुलदीप वशिष्ठ पिता स्व. दिनेश वशिष्ठ उम्र 41 वर्ष साकिन प्लैट नंबर 602 चिलफी हाईट भाव नगर साई बाबा मंदिर के पास हाॅउसिग बोर्ड काॅलोनी रायपुर हा0मु0 एलाईट अपेक्स महालक्ष्मी नगर इंदौर थाना लसूड़िया जिला इंदौर म.प्र.

सराहनीय पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, आरक्षक माखन साहू तथा थाना चांपा के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले