डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओडिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 में सुरेश चंद्र यादव बने अध्यक्ष

महामंत्री पद पर संजय प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन श्रीवास्तव की हुई जीत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। शनिवार को सम्पन्न हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में सुरेश चंद्र यादव ने अध्यक्ष पद तथा संजय प्रताप सिंह ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की है। मतगणना के बाद जारी हुए परिणाम के बाद जहां विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया वही हारे हुए उम्मीदवारों के समर्थकों के चेहरे पर मायूसी नजर आई।

शनिवार को हुए चुनाव के बाद रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना में कई चक्रों में उतार चढ़ाव देखने को मिला। मतगणना के बाद घोषित हुए अंतिम चुनाव परिणाम में सुरेश चंद्र यादव अध्यक्ष पद पर विजयी हुए है जबकि संजय प्रताप सिंह महामंत्री व अनूप श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है।

वही उपाध्यक्ष पद पर संतोष शुक्ला व संजय शर्मा विजयी घोषित किए गए है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की है।

संयुक्त मंत्री के पद पर दिवाकर सिंह, नारायण स्वरूप पांडे तथा विपुलेश श्रीवास्तव विजयी हुए।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक कुमार चौधरी, इरशाद अहमद खान, उदय प्रताप सिंह, नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह चौधरी तथा मीना कुमारी ने जीत दर्ज की है।

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में अभय सिंह राठौर, आकाश सोनकर, गौरव शर्मा, हिमांशु शर्मा, विनोद कुमार मौर्य तथा विवेक सिंह विजयी घोषित किए गए है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले