Jio Platforms IPO से पहले Stakeholders की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस : Mukesh Ambani - Yogi का Lucknow से बड़ा बयान, 'जो देश-समाज के लिए खतरा, उनके लिए हिंसा ही उचित' - लाखों भारतीयों को बड़ी राहत! Green Card के लिए US में रहकर ही कर सकेंगे Apply, नहीं लौटना होगा घर - राबड़ी देवी ने बिहार सरकार के बेदखली नोटिस के बावजूद अपना सरकारी आवास खाली करने से इनकार कर दिया - 3 जून से खुलेगा सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का आईपीओJio Platforms IPO से पहले Stakeholders की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस : Mukesh Ambani - Yogi का Lucknow से बड़ा बयान, 'जो देश-समाज के लिए खतरा, उनके लिए हिंसा ही उचित' - लाखों भारतीयों को बड़ी राहत! Green Card के लिए US में रहकर ही कर सकेंगे Apply, नहीं लौटना होगा घर - राबड़ी देवी ने बिहार सरकार के बेदखली नोटिस के बावजूद अपना सरकारी आवास खाली करने से इनकार कर दिया - 3 जून से खुलेगा सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का आईपीओ

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ़्तार कार ने 9 को रौंदा

चार युवातियों की मौत जबकि 5 लड़ रही मौत से जंग, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम , चारो मृतकों का हुआ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, February 9, 2026

Speeding car mows down 9 on under-construction Ganga Expressway

रायबरेली ब्यूरो। ऊंचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जिसमें पास के गांव की चार युवातियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। जानकारी के अनुसार रविवार शाम कोडर गांव की रहने वाली नौ युवतियां पड़ोस के गांव के मंदिर में भंडारा खाकर वापस लौट रही थी।

गंगा एक्सप्रेसवे के बगल में रास्ता खराब होने के कारण युवतियां गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने लगी तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो हवा में दूर तक उछल गई। टक्कर में चार युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य युवतियां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दी गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालगंज की तरफ से कार संख्या यूपी 73 वी 7477 लगभग 100 किलोमीटर से ज्यादा रफ्तार से आ रही थी जिसने पीछे से युवतियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना करने वाली कार टाटा टियागो कौशांबी जिले में विकास वर्मा के नाम रजिस्टर्ड है जिस पर पूर्व में 2021 से अब तक 6 बार लापरवाही से गाड़ी चलाने का चालान हो चुका है परंतु परिवहन विभाग की ओर से गाड़ी का ना तो चालक का लाइसेंस रद्द हुआ और ना ही कार सीज हुई। जगतपुर थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सहित तमाम अफसर जिला अस्पताल पहुंचे व उसके बाद मौके पर दोनों ने जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मरने वालों में आसमां (18 वर्ष) पुत्री विदेश निवासी चूली कोडर थाना जगतपुर, हिमांशी (23 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय दल बहादुर निवासी कोडर थाना जगतपुर, शालिनी (22 वर्ष) पुत्री जंग बहादुर निवासी कोडर थाना जगतपुर, रश्मि (14 वर्ष) पुत्री राम रतन निवासी कोडर थाना जगतपुर रायबरेली है जबकि घायलों में रिया पटेल उम्र 14 वर्ष पुत्री रमेश बहादुर पटेल निवासी कोडर थाना जगतपुर, प्रिया पटेल(12 वर्ष) पुत्री रमेश बहादुर निवासी कोडर थाना जगतपुर, साधना (9वर्ष) पुत्री जंग बहादुर निवासी कोडर थाना जगतपुर, मीना (22 वर्ष) पुत्री भगवान दींन निवासी चूली थाना जगतपुर, रेशमा उम्र 14 वर्ष पुत्री बृजेश कुमार निवासी कोडर थाना जगतपुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमे प्रिया पटेल को एम्स में भर्ती किया गया है। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद गांव में मातम पसरा है हर तरफ करुण क्रंदन सुनाई पड़ रहा है। सोमवार को चार मृतकों के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले