फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”

नववर्ष पर समाजसेवी आख्या सिंह ने जरूमंदों में बांटे कंबल व मिठाई

संकटमोचन व अभयदाता हनुमान मन्दिर में दर्शन कर लिया सेवा का संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, January 1, 2026

Social worker Aakhya Singh distributed blankets and sweets to the needy on New Year's Day.

रायबरेली ब्यूरो । समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखने वाली समाजसेवी आख्या सिंह एवं उनके सहयोगियों ने नववर्ष 2026 की शुरुआत जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा से शुरू की है। समाजसेवी आख्या सिंह एवं उनके सहयोगियों ने सर्वप्रथम कैनाल रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात वहां पर बैठे गरीब लोगों को कंबल एवं मिठाई एवं कैनाल रोड पर ही सड़क किनारे लोहे का कार्य करके अपना जीवन यापन कर रहे लोहर-बढ़इया समुदाय के लोगों में कंबल एवं मिठाई का वितरण किया और सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं आशीर्वाद लिया।

इसके बाद आईटीआई बालापुर स्थित अभयदाता मंदिर में जाकर दर्शन किया। इसके उपरान्त सिविल लाइन पुल के नीचे रह रहे असहाय व गरीब तबके के लोगों में कंबल एवं मिठाई एवं छोटे-छोटे बच्चों को मिठाई बांटी। नववर्ष पर सभी कंबल पाए लोगों ने खुशी से आख्या सिंह एवं उनके सहयोगियों को आशिर्वाद दिया। आख्या सिंह ने कहा कि आप लोगों का आशिर्वाद हमेशा हम सब पर ऐसे ही बना रहे जिससे मैं और मेरी टीम इसी तरह जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों की सेवा निरंतर करती रहूं। कम्बल वितरण के दौरान आख्या सिंह के साथ अवधेश मौर्य, सौरभ, नीरज, शुभम, अदिति मिश्रा, नितेश, अशोक, शुभम रावत, सतीश, सुजीत, जनार्दन एवं शिवा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले