दुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाहीदुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही

जनपद सीतापुर चोरी की घटना का अनावरण, 04 शातिर अपराधी गिरफ्तार

15,500 नगदी, आभूषण व अवैध शस्र बरामद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

ब्यूरो रिपोर्ट जनपद सीतापुर । पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है।

दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी बिसवां श्री दिनेश शुक्ल के नेतृत्व में थाना रेउसा पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी जैसी घटनाओं के संबंध में पंजीकृत अभियोगो में प्रकाश में आये 04 शातिर अभियुक्तगण 1. सुफियान पुत्र गुडडू निवासी आसरा कालोनी कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 2. तौकीर पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला काजीटोला कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 3. अब्दुल्ला पुत्र जहीर निवासी आसराकालोनी कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 4. सहनून पुत्र चाँद निवास इन्द्रानगर कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर को पशुबाजार व मरखापुर के बीच से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिनसे चोरी से सम्बन्धित कुल 15,500/- नगद, एक अदद हार पीली धातू, एक अदद धुमकी पीली धातू, एक मांग टीका पीली धातू, 04 जोडी पायल सफेद धातू, 12 जोड़ी बिछिया सफेद धातू, 01 अदद लाकेट पीली धातू, स्पलेण्डर मोटरसाईकिल संख्या UP34AB8252 स्पेलेण्डर तथा अभियुक्त सुफियान उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए है।

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमने मिलकर करीब एक महीना पहले ग्राम सालपुर में सहजराम अवश्थी के घर से तथा लगभग डेढ माह पूर्व हमने मिलकर बूढनपुर तिगङा में एक घर में चोरी की थी कुछ सामान राह चलते अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था शेष हमारे पास से बरामद रूपयें तथा आभूषण इन्हीं चोरियों से संबंधित है। बरामद मोटरसाईकिल के संबंध में अभियुक्त तौकीर एंव सहनून ने बताया कि कस्बा रेउसा से वर्ष 2022 में हम दोनो ने साथ मिलकर कस्बा रेउसा से चुराया था तभी से यह मोटर साइकिल हमारे पास है ।

चोरी की घटना के संबंध में थाना रेउसा पर मु0अ0सं0 236/2022 धारा 379 भादवि , मु0अ0सं0 337/2025 धारा 305ए BNS , मु0अ0सं0 393/2025 धारा 305ए/331(4) बीएनएस, पंजीकृत हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 411 आईपीसी व 25(1-बी) आर्मस एक्ट की बढोत्तरी करते हुए अभि0गण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

अभियुक्तगण का नाम/पताः-
1.सुफियान पुत्र गुडडू निवासी आसरा कालोनी कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर

  1. तौकीर पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला काजीटोला कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर
  2. अब्दुल्ला पुत्र जहीर निवासी आसराकालोनी कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर
  3. सहनून पुत्र चाँद निवास इन्द्रानगर कस्बा व थाना तम्बौर जनपद सीतापुर

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले