सलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता - राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा, किया हवन - मोबाइल दुकानदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने में दी तहरीर - भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया - Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारीसलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता - राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा, किया हवन - मोबाइल दुकानदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने में दी तहरीर - भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया - Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारी

सलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता

आश्रितों को आवासीय व कृषि पट्टा, बच्चों की शिक्षा, पेंशन एवं आर्थिक सहायता का मिला लाभ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी- अशोक कुमार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 7, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज तहसील सलोन के ग्राम खम्हरिया पूरे कुशल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय मेवालाल पुत्र झुरई के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत अनुमन्य सहायता प्रदान की तथा भरोसा दिलाया कि सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम खम्हरिया पूरे कुशल निवासी स्वर्गीय मेवालाल की वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद केजीएमयू, लखनऊ में उपचार के दौरान दिनांक 29 जून 2026 को मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं से परिवार को लाभान्वित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर मृतक की माँ सिरताजा को शासन द्वारा अनुमन्य विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसमें 0.013 हेक्टेयर आवासीय पट्टा तथा 0.312 हेक्टेयर कृषि पट्टा प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत परिवार के दो बच्चों की शिक्षा हेतु ₹2,500-₹2,500 प्रतिमाह की सहायता के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए, इसके अतिरिक्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत मृतक की पत्नी राजरानी को ₹1,000 प्रतिमाह पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत ₹30,000 की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, परिवार को हर सम्भव मदद शासन/ प्रशासन द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सलोन मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले