लखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तारलखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तार

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

रायबरेली ब्यूरो।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए सैकड़ो की संख्या में जनपदवासी, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिसके बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

रायबरेली ब्यूरो।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए सैकड़ो की संख्या में जनपदवासी, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिसके बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना है, यह हम सब का दायित्व है जनता के कल्याण के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा। जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मी नीरज श्रीवास्तव को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर 1968 के बाद जनपद की पहली जिलाधिकारी है जिन्होंने कलेक्ट्रेट में दूसरी बार झंडारोहण किया है। इस अवसर पर समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री और राजेश ने जिला अधिकारी को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वरिष्ठ कोषधिकारी भावना श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत भी सुनाया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्र सिद्धार्थ, अपर जिला अधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, उप जिलाधिकारी न्यायिक अभिषेक वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले