रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीआर सेंटर में अपर जिला जज ने किया ध्वजारोहण

रायबरेली ब्यूरो।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए0डी0आर0 सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में राष्ट्रीय ध्वज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा फहराया गया। अपर जनपद न्यायाधीश अनुपम शौर्य के द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि भारत अपनी आजादी का 79वाँ स्वतन्त्रता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

रायबरेली ब्यूरो।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए0डी0आर0 सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में राष्ट्रीय ध्वज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा फहराया गया। अपर जनपद न्यायाधीश अनुपम शौर्य के द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि भारत अपनी आजादी का 79वाँ स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है।

इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए कई मायने में खास है। अपर जिला जज द्वारा कहा गया कि स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत लोगों के दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चल रहा है। आजादी के समय मिली स्वतंत्रता का सदुपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है।

हम सबको स्वछदंता से अधिक स्वतंत्रता के अर्थ को समझना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार सिंह चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल, जय सिंह यादव डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल योगेश चन्द्र, विपिन कुमार, मध्यस्थ अधिवक्ता श्रवण कुमार, भूपेन्द्र सिंह, चन्द्रलोचन श्रीवास्तव सदस्या स्थाई लोक अदालत प्रीति पाण्डेय व सुधा रानी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्थायी लोक अदालत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले