जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

प्रॉपर्टी के विवाद में चली गोलियां, नौ घायल

रायबरेली ब्यूरो।। हरचंदपुर क्षेत्र के गांव कंदौरा में प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच वाद विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पक्ष के अजीत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

रायबरेली ब्यूरो।। हरचंदपुर क्षेत्र के गांव कंदौरा में प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों के बीच वाद विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पक्ष के अजीत प्रताप सिंह समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हरचंदपुर के गांव कंडोरा में अशोक कुमार सिंह व सुधीर आपस में पार्टनरशिप के जरिए बने दुकान को लेकर बातचीत कर रहे थे इसी बीच बात बढ़ गई और हिंसक रूप ले लिया। सुधीर आदि के द्वारा 12 बोर के बंदूक से फायरिंग की गई जिसमें अशोक कुमार सिंह, अजीत प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा वहां से गुजर रहे छह राहगीर गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

घायलों में अशोक कुमार सिंह (42) पुत्र शिव हर्ष सिंह, निवासी कंदौरा, धीरेंद्र प्रताप सिंह (40) पुत्र शिव हर्ष सिंह, अजीत सिंह (40) पुत्र शिव हर्ष सिंह, मोहम्मद इजहार, ग्राम प्रधान कंदौरा, मोहम्मद सरफराज (35) पुत्र राजुद्दीन, आशुतोष (28) पुत्र हरिशंकर गुप्ता, मयंक वर्मा (17) पुत्र महेश, हरचंदपुर, राजेंद्र कुमार (42) पुत्र राम औतार तथा आनंद (21) पुत्र राम राज, निवासी कंदौरा हरचंदपुर शामिल है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया और अधीनस्थों को मामले की जांच के निर्देश दिए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तलाश तेज कर दी गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले