स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को महराजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुबना पुल के पास से किया गिरफ्तार, मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 17, 2026

सोमेन्द्र पटेल

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई ने थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन को अंकुश पुत्र गोकरन निवासी ग्राम हिलगी, पोस्ट कासो पहाड़पुर, थाना हरचंदपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना महराजगंज में मुकदमा संख्या 76/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महराजगंज पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कुबना पुल के पास से आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना महराजगंज के उपनिरीक्षक रोहित कुमार एवं आरक्षी गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले