साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा - भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में विश्व दलित परिषद ने दिया धरना - मुंबई में कुश्ती के स्वर्णिम दौर की वापसी - नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को 'बस्तर पंडुम' त्योहार के विशेष आयोजन पर बधाई दी - ​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकीसाइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा - भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में विश्व दलित परिषद ने दिया धरना - मुंबई में कुश्ती के स्वर्णिम दौर की वापसी - नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को 'बस्तर पंडुम' त्योहार के विशेष आयोजन पर बधाई दी - ​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी

कोतवाली की दीवार पर लगा दी गई राम दरबार की मूर्ति सूचना पर हिन्दु संगठनों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर/पीलीभीत। कोतवाली की दीवार पर श्रीराम दरबार की मूर्ति लगा दी गईं। जिससे विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक आस्था का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम दरबार एक पूजनीय

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 23, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। कोतवाली की दीवार पर श्रीराम दरबार की मूर्ति लगा दी गईं। जिससे विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक आस्था का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम दरबार एक पूजनीय धार्मिक प्रतीक है जिसे स्वच्छ,शांत और पवित्र वातावरण में मंदिरों में स्थापित किया जाता है। लेकिन नगर कोतवाली की दीवार,जिस पर आम तौर पर लोग थूक देते हैं और गंदगी जमा होती है। वहां इस तरह की पवित्र तस्वीर लगाना न केवल धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है बल्कि सीधा अपमान भी है। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसी मूर्तियों को कहीं न कहीं राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा से लगाया गया है,धार्मिक भावनाओं का उपयोग वोट बैंक साधने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह की हरकतें जनता के बीच तनाव का कारण बन सकती हैं।हिंदू संगठनों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि ऐसी जगहों से मूर्ति को तुरंत न हटाया गया तो वे बाध्य होकर आंदोलन की राह चुनेंगे। उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि नगर पालिका को ऐसी मूर्ति लगाने की अनुमति आखिर क्यों दी, क्या अधिकारियों ने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि यह स्थान धार्मिक दृष्टि से उपयुक्त नहीं है। विरोध करने वालों में त्रिभुवन शर्मा,नित्यानंद ,विनोद शर्मा,गंगाशरण,प्रवीण कुमार,कुंदन कुमार,अरुण तिवारी,राजेश मिश्रा,‌शैलेन्द्र सहित कई शामिल हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले