पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन - - घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन - - घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

साठा धान खरीद पर प्रतिबंध को लेकर पूर्व में राईस मिलर्स द्वारा जारी किया जा चुका था पत्र

पूरनपुर/पीलीभीत। रविवार को मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने प्रतिबंधित साठा धान की खरीद न होने को लेकर पंचायत की। वहीं साठा धान की खरीद न होने से किसान परेशान है। दरअसल जिले में साठा धान लगाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 23, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। रविवार को मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने प्रतिबंधित साठा धान की खरीद न होने को लेकर पंचायत की। वहीं साठा धान की खरीद न होने से किसान परेशान है। दरअसल जिले में साठा धान लगाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उसके बाद भी किसानों ने साठा धान की फसल लगाई जब अधिकारी उसको नष्ट करने पहुंचे तो किसानों ने न्यायालय का सहारा लिया और अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी के चलते अधिकारी प्रतिबंधित साठा धान की फसल को नष्ट नहीं करा पाए थे। पर अब किसानों की फसल कट गई है और वह उसकी बिक्री करना चाहते हैं। लेकिन इसबार राइस मिलर्स साठा धान खरीदने से मना कर रहे हैं और किसान फसल बिक्री को लेकर परेशान हैं। इसी संबंध में रविवार को मंडी परिसर पूरनपुर में पंचायत की जा रही है। जिससे किसानों की फसल की बिक्री हो सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले