दावत का खाना खाने से 15 बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर लिए नमूने - धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक - जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 शराब दुकानों की जांचदावत का खाना खाने से 15 बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर लिए नमूने - धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक - जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 शराब दुकानों की जांच

बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में भरा पानी

कुदरत की मार से टूटे किसान के अरमान” — मुआवजे की राह देख रहे किसान

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, April 9, 2026

पीलीभीत।क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे उसके सड़ने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं गन्ने की फसल भी पानी में डूबने से भारी नुकसान की चपेट में आ गई है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और कड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन इस अचानक हुई बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों को तोड़ दिया। कई किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।


फसल को बचाने के लिए किसान पंपसेट के सहारे खेतों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं, लेकिन लगातार जलभराव और नमी के कारण हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी नहीं निकला तो गेहूं और गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है।
किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके। फिलहाल किसान आसमान की इस मार से टूटे अपने अरमानों को संभालने की कोशिश में लगे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले