दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विभिन्न थानों और कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक भूपेंद्र कुमार राठी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज बनाया है। वहीं निरीक्षक विनेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक सत्य प्रकाश को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना अमृतपुर के पद पर तैनात किया गया है।
एसपी ने तीनों निरीक्षकों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।



