सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 614 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार।

आरोपियों ने बताया कि अफीम करीब 75 हजार रुपये में खरीदी थी।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, February 27, 2026

रोहित कुमार कुशवाहा

खुटार/शाहजहांपुर। क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस टीम द्वारा बंडा रोड स्थित सौफरी पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 614 ग्राम अफीम बरामद हुई।


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान आशीष गुप्ता पुत्र रामकृष्ण निवासी थाना उचौलिया जनपद लखीमपुर खीरी तथा ज्ञानेंद्र शर्मा पुत्र विपिन कुमार निवासी ग्राम सहजना थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे मिलकर अफीम खरीदने और बेचने का काम करते हैं। राह चलते नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दामों पर अफीम बेचते थे तथा उससे होने वाले मुनाफे को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।

आरोपियों ने बताया कि बरामद अफीम उन्होंने खुदागंज निवासी विक्रम पुत्र ,निवासी थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर से करीब 75 हजार रुपये में खरीदी थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले