हर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरामहर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

हमारी कोई जाति नही हम सब माँ भारती लाल हैं:-साध्वी सरस्वती

पूरनपुर में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन,हजारो की संख्या में पहुंचे सनातनी,जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पूरनपुर

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, February 6, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर। सिरसा चौराहा नगर के स्वर्गीय हरी बाबू खंडेलवाल के पिलाट में हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक “विराट हिन्दू सम्मलेन” का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी सरस्वती धर्मप्रचारिका सनातन धर्म प्रवक्ता छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) व मुख्य वक्ता के रूप में पदम सिंह क्षेत्र प्रचार प्रमुख का सानिध्य प्राप्त हुआ।

विराट हिंदू सम्मेलन हिंदू समाज को संगठित करने, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक प्रमुख मंच है। यह आयोजन देश भर में हिंदुत्व की एकता, संस्कारों की बहाली और साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता जगाने पर केंद्रित है।

इस अवसर पर विभाग संचालक ओमप्रकाश,सह विभाग प्रचारक अमित,सह प्रान्त प्रचारक विनोद ,जिला संचालक शिव कुमार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक जिला प्रचारक दुष्यंत सिंह,क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान,तहसील प्रचारक देवेश,बाबा राघव दास महाराज,बाबा शेर सिंह,पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता,भाजपा नेता ऋतुराज पासवान,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, अमित मिश्रा,हर्ष गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रवि गुप्ता,सहित पूरनपुर नगर व क्षेत्र की हजारों की संख्या में सनातनी बन्धु उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले