
दैनिक अयोध्या टाइम्स अमृतपुर फर्रुखाबाद
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़क्का में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के बाद गांव में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में उठाए गए विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्ति का संदेश दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि नशा और धूम्रपान व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, शिव सिंह सहित स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, जनसंवाद और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।



