रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया पुरस्कार।

गणतंत्र दिवस में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, January 29, 2026

रोहित कुमार कशवाहा

खुटार/शाहजहांपुर।नगर के सरस्वती शिशु/विधा मंदिर स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को बुधवार को विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श नगर पंचायत खुटार के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र खुटार की आवाज के प्रधान संपादक विनोद कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राजीव मिश्रा ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने किया और आए हुए अतिथियों का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के कार्यालय प्रभारी नितिन मिश्रा, पत्रकार अंकित मिश्रा, शिक्षक वीरपाल ,रामहेत कुशवाहा, सौरभ त्रिवेदी,कपिल देव,अतुल मिश्रा,शिक्षिका ज्ञान देवी, पूजा सिंह, कोपल अवस्थी,कुमारी बंटी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले