स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा स्वयं को पत्रकार एवं नेता का दिखाता था मोहल्ले में धौंस त्वरित कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 2, 2026

पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 02.08.26

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ हुज्जतबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरण थाना चांपा पुलिस टीम जगदल्ला स्थित छुईया तालाब के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिल खुंटे और उसके भाई अजय खुंटे सहित अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ हुज्जतबाजी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा, जांच में यहां पता चला कि मुख्य आरोपी अनिल खुंटे स्वयं को पत्रकार एवं नेता बताकर क्षेत्र में धौंस जमाता था जो पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।

घटना के संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 412/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 121(1), 132, 221 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

थाना चांपा पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनिल खुंटे (35 वर्ष) एवं अजय खुंटे (28 वर्ष), निवासी छुईया तालाब के पास, जगदल्ला, चांपा को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि गोपी सिंह, रुखसाना बानो, निकिता साहू, सउनि भुवनेश्वर राठौर, बाबूलाल दिवाकर, ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, प्रकाश द्विवेदी सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले