अधिवक्ताओं के हितों से समझौता नहीं – सुरेश चन्द्र यादव

समाजवादी पार्टी ने जो अधिवक्ताओं के लिए किया किसी राजनैतिक दल ने नहीं किया।- समाजवादी पार्टी ने सीबीए के अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 31, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय एक होटल में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता एवं सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव ने कहा कि संविधान के दायरे में लोकतांत्रिक तरीके से अधिवक्ताओं के हित में जो भी सम्भव होगा करूँगा, उनके हितों से कभी समझौता नहीं करूँगा। श्री यादव ने कहा कि जब मैं महामंत्री था, तब सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव को बार में आमंत्रित किया था। विपक्ष में होते हुए उन्होनें पार्टी फंड से पांच लाख रूपये बार एसोसिएशन को दिये थे।

समाजवादी पार्टी ने तहसील से लेकर मान्नीय उच्च न्यायालय तक अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर बनवाये। सपा के अलावा किसी राजनैतिक दल ने अधिवक्ताओं के हित में काम नहीं किया। समारोह का आयोजन सपा के वरिष्ठ नेता डा0 एस0यू0 खान एवं जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एल. पाल एवं संचालन पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने किया।

समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने समारोह को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।इस अवसर पर चन्द्रराज पटेल, राम सिंह यादव, मुकेश रस्तोगी, राजेन्द्र यादव, रामे यादव, प्रमुख गौरा मुन्नू लाल, रवीन्द्र यादव, के.डी. यादव, शुभम पाल, शिवम प्रकाश सोनकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मो0 इलियास, अधिवक्ताओं में रज्जू खान, गंगा प्रसाद रस्तोगी, अखिलेश माही, अनिल यादव, राहुल निर्मल बागी, हेमंत कुशवाहा, उमाकान्त तिवारी, अरविन्द यादव, आलोक विक्रम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्रीराम वर्मा, मनोज सिंह, धर्मेन्द्र यादव, रंजीत यादव, शैलेश पाल, संदीप यादव, रमेश यादव, जितेन्द्र यादव, नितिन कुमार, रेशमा बानो, कमलेश यादव, महेन्द्र कुमार, चक्रपाणि, ममता यादव, विनोद कुमार सुखराज वर्मा, हेमंत यादव आदि अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले