भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert - संभल दंगे के आरोपी जफर अली AIMIM में शामिल, संभल सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाभारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की सबली गांव में किसानों की हुई महापंचायत - एम्स में सर्जिकल कौशल को बेहतर बनाने के लिए लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन - कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा येलो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट सम्पन्न - Spain Fire Crisis: 70 हजार लोगों ने छोड़ा घर, Madrid में धुएं का गुबार, प्रशासन ने जारी किया Emergency Alert - संभल दंगे के आरोपी जफर अली AIMIM में शामिल, संभल सीट से चुनाव लड़ने की संभावना

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, तीन माह की गर्भवती थी मृतका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

Newly married woman dies under suspicious circumstances

अलताब अहमद, शिवगढ़ रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से नवविवाहिता का शव लटकता मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ससुराली जनों का कहना है कि मृतका ने फांसी लगाई है वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लेने के साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा की है।

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को अपराह्न करीब ढाई बजे मृतका कृष्णावती (20) पत्नी हंसराज घर में डाट के सरिए से रस्सी के फंदे में लटकती मिली। जिसे फंदे से उतार कर पति हंसराज द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ससुराली जन महिला के शव को लेकर वापस गांव लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति हंसराज, सास शीला पत्नी कंधई को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने मृतका के भाई रजनीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के हिंदूगंज मजरे बदावर गांव के स्वर्गीय संतराम पासी की बेटी कृष्णावती की शादी जून 2025 में रायपुर नेरुवा निवासी हंसराज पुत्र कंधई के साथ हुई थी।

शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ हुए थे कि मंगलवार को अपराह्न करीब ढाई बजे मायके पक्ष को बेटी की मौत की सूचना मिली तो मायके पक्ष में कोहराम मच गया। रोते बिलखते मौके पर पहुंची मृतका की मां मातादेई पत्नी स्वर्गीय संतराम और उसके तीनों भाई रजनीश, रमेश और मायाराम ने पति हंसराज, सास शीला पर गला दबाकर बहन को मार डालने का आरोप लगाया।

थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । वहीं मृतका की मां माता देई, भाभी वंदना का आरोप है कि मृतका कृष्णावती तीन माह के गर्भ से थी। दहेज को लेकर सास शीला और पति हंसराज आए दिन प्रताड़ित करते थे और मायके पक्ष से फोन पर बात करने से मना करते थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले