भाजपा ने गोकुल प्रसाद मौर्य पर जताया भरोसा बनाया जिला अध्यक्ष - पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा - नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 614 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार। - सोनभद्र: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसिड की दुकानों पर चला 'ऑपरेशन शील्ड' - सोनभद्र: महामहिम राज्यपाल का जनपद भ्रमण सकुशल संपन्न, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही अभेद्यभाजपा ने गोकुल प्रसाद मौर्य पर जताया भरोसा बनाया जिला अध्यक्ष - पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा - नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 614 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार। - सोनभद्र: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसिड की दुकानों पर चला 'ऑपरेशन शील्ड' - सोनभद्र: महामहिम राज्यपाल का जनपद भ्रमण सकुशल संपन्न, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही अभेद्य

शाहजहांपुर में लापरवाही का कहर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त 5 लोगों की ट्रेन से कटने मौत

परिवारों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 25, 2025

Negligence wreaks havoc in Shahjahanpur; 5 people die after being hit by a train while crossing the railway track.

गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो

शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में रोजा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को दिल दहला देने वाला रेल हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार गरीब नवाज एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार पैदल आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले रेलवे रास्ते से ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही रन थ्रू ट्रेन गरीब नवाज एक्सप्रेस तेज गति से वहां पहुंच गई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग काफी दूर जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से रेलवे ट्रैक पार करने का प्रतीत हो रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले