जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 08.07.28
पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने महिला के घर में जबरन प्रवेश कर अश्लील हरकत करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विवरण प्रार्थिया ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू (32 वर्ष) निवासी संजय नगर, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा घर में जबरन प्रवेश कर गया और दरवाजा बंद कर अशोभनीय व्यवहार करने लगा।
प्रार्थिया के विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 396/2026 पंजीबद्ध कर धारा 333, 74, 351(3), 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने वाले विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI अशोक कश्यप, PSI दिव्या कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।





