स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

लैलूँगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! हीरालाल राठिया बने सह सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश

ब्लॉक संगठन को मजबूत करने नई टीम तैयार, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 6, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

लैलूंगा/रायगढ़, 5 अगस्त 2026।लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष विरेन्द्र साह की अनुशंसा, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार ग्राम बनेकेला निवासी हीरालाल राठिया को लैलूंगा ब्लॉक का सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

आदेश में बताया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना एवं सह-प्रभारी टेकराम साहू की आपसी सहमति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाएंगे तथा प्रदेश नेतृत्व की जनहितकारी योजनाओं और संदेशों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला प्रभारी चंद्रदेव रॉय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र साह, प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है।

नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गतिविधियों और जनसरोकारों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले