बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 21 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 25000/₹ का समन शुल्क चार्ज, नाबालिक के परिजनों को दी गई सख्त समझाइश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 04.08.26

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र*

स्कूलों क्षेत्र एवं जिले के चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की कड़ी निगरानी, नाबालिक चालकों पर की जा रही है मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते, उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, थाना प्रभारी बलौदा, अकलतरा पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान जांजगीर, बलौदा, अकलतरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के आसपास तथा प्रमुख चौक- चौराहों पर सघन जांच की गई, जिसमें अकलतरा पुलिस द्वारा 07, बलौदा पुलिस द्वारा 10 एवं यातायात पुलिस द्वारा 04 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा सभी नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उनके परिजनों को समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।

ASP यातायात श्री उदयन बेहार ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके स्वयं के जीवन एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने जिले के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि—

*नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें।

*वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।*

*अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

उपरोक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस, थाना प्रभारी अकलतरा जयकुमार साहू, थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले