स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोटवार संघ का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, पेंशन और राजस्व विभाग में संविलियन समेत लंबित मांगों को लेकर कोटवारों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया, रैली निकालकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 4, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

घरघोड़ा /रायगढ़

घरघोड़ा तहसील क्षेत्र के कोटवार संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया इसके बाद तहसील चौक से रैली निकालते हुए अनुविभागीय अधिकारी ( एसडीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया कोटवार संघ ने बताया कि प्रदेश के कोटवार लंबे समय से अपनी ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं

लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने से कोटवारों और उनके परिवारों से निराशा का महौल है संघ ने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल से कोटवार पीढ़ी दर पीढ़ी शासन प्रशासन और आम जनता की सेवा करते आ रहें हैं लेकिन आज तक उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं पाया है ज्ञापन में कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलियन करने श्रेणी वार मानदेय वृद्धि सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन एवं ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई इसके साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता देने कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने अनावश्यक ड्यूटी एवं वेगारी बंद करने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जाँच के बाद ही कार्यवाही करने की मांग भी उठाई गई
कोटवार संघ ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले