मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

पुरुलिया में संयुक्त पुलिस अभियान, पोस्ता की अवैध खेती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ग्रामीणों को किया जागरूक, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील; असॉल्ट ग्रुप, केंद्रीय बल और जिला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 28, 2026

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 28 जून। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के नेतृत्व में बाघमुंडी एवं आर्शा थाना क्षेत्रों के चयनित इलाकों में संयुक्त पुलिस अभियान चलाया गया। अभियान में असॉल्ट ग्रुप, केंद्रीय बल और जिला पुलिस के जवान शामिल रहे।

अभियान के दौरान टेलियाभासा, कुसुमटिकरी, बांधडी, हेसाडी, कमलाबहाल और घाटियाली गांवों में एरिया डॉमिनेशन के साथ ग्राम संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली तथा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित कीं।

पुलिस ने ग्रामीणों को पोस्ता (अफीम) की अवैध खेती के दुष्परिणामों और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पोस्ता की अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान ग्रामीणों के बीच पुलिस एवं जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबरों वाले सूचना-पत्र भी वितरित किए गए। लोगों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध और नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले