धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

बीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया

राज्य व जिला स्तरीय जांच में स्वर्ण सब-1 धान बीज गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया, किसान ने भी जताया संतोष।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 5, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

     जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई 2026।समाचार पत्र में प्रकाशित धान बीज की गुणवत्ता संबंधी समाचार के बाद राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय जांच दल तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने संबंधित किसान के खेत एवं बीज का मौके पर निरीक्षण किया।
    बीज प्रबंधक श्रीमती नम्रता तिवारी ने बताया कि जांच में पाया गया किसान को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रदाय स्वर्ण सब-1 धान बीज का वितरण निर्धारित गुणवत्ता परीक्षण एवं बीज प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किया गया था। जांच दल ने किसान के समक्ष दूसरी सीलबंद बोरी खोलकर परीक्षण किया, जिसमें बीज पूरी तरह सही पाया गया। पहली बोरी में शेष बीज का भी भौतिक परीक्षण किया गया, जिसमें करगा (क्षतिग्रस्त दानों) की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।
  जांच दल ने किसान को बीज परीक्षण रिपोर्ट एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया निरीक्षण के बाद किसान ने बीज की गुणवत्ता एवं बोरी के वजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं। किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले