जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम में संचारी रोगों से बचाव पर हुई विशेष चर्चा

जन सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है- जिला मलेरिया अधिकारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 20, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेडियो आरबीएल इंडिया 90.4 एफएम के लोकप्रिय कार्यक्रम “सेहत सही लाभ कई” के अंतर्गत रायबरेली जिला मलेरिया अधिकारी के साथ संचारी रोगों की रोकथाम तथा बचाव विषय पर एक विशेष रेडियो वार्ता आयोजित की गई।


कार्यक्रम के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने बताया की आने वाली बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों से बचाव के लिए घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखना, खाली स्थान पर पानी जमा न होने देना, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, मच्छरदानी का उपयोग करना तथा तेज बुखार, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उपचार करना आवश्यक है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र ने आम जन से अपील की कि संचारी रोगों से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास ना करें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें । उन्होंने कहा कि जन सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। रेडियो आरबीएल इंडिया 90.4 एफएम ने अपने श्रोताओं से अपील की है कि वह इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार आस पड़ोस तथा समाज तक पहुंचा कर स्वस्थ एवं स्वच्छ रायबरेली के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले