बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

उपभोक्ता जागरूकता बैठक में अधिकारियों ने दी शिकायतों के समयबद्ध समाधान की जानकारी

विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, उनके अधिकारों तथा विभागीय व्यवस्थाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 20, 2026

गणेश दास महंत जिला ब्यूरो चीफ जिला सक्ती

 सक्ती, 20 जुलाई 2026// छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के कार्यपालन यंत्री कार्यालय, सक्ति में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, उनके अधिकारों तथा विभागीय व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक गोयल ने की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसी भी शिकायत के लिए पहले स्थानीय वितरण केंद्र में आवेदन करना चाहिए तथा समाधान नहीं मिलने की स्थिति में प्रकरण को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री श्री अजय भारद्वाज ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करते हुए विद्युत सेवाओं को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील भी की। बैठक में सहायक यंत्री राजकुमार चौहान, कमलेश नेताम, सूरज जंघेल, नकुल पटेल, छत्रपाल दीवान, एस. खेस तथा कनिष्ठ यंत्री मोहनी गवेल, दुर्गा तिवारी, अभिषेक तिवारी, टी.सी. पटेल, राजेंद्र सिदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

इन मामलों में उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं शिकायत

   बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, लो या हाई वोल्टेज की समस्या, लोड शेडिंग एवं अनियोजित कटौती, मीटर संबंधी शिकायतें, बिजली बिल से जुड़े विवाद, नए कनेक्शन में देरी, विद्युत विच्छेदन एवं पुनर्संयोजन, तथा सेवा मानकों के उल्लंघन से संबंधित मामलों में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का सहारा ले सकते हैं। अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा तथा समयबद्ध निराकरण की व्यवस्था की भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी साझा किए। अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले