शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - दो तीन साल में ही उखड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कबारीपाली - बाजार पारा मार्ग बना हादसों का गढ़ - कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार - महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय - आरेडिका में ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजनशिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - दो तीन साल में ही उखड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कबारीपाली - बाजार पारा मार्ग बना हादसों का गढ़ - कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार - महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय - आरेडिका में ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

दो तीन साल में ही उखड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कबारीपाली – बाजार पारा मार्ग बना हादसों का गढ़

स्कूल, बैंक और अस्पताल जाने वाले छात्र छात्राओं व ग्रामीणों की बड़ी परेशानी बड़े बड़े गढ्ढों से हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 30, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा (सक्ती)। जिला सक्ती के विकासखंड डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कबारीपाली से बाजार पारा कोटमी तक बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। निर्माण के महज दो-तीन वर्ष बाद ही सड़क जगह-जगह उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों, छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे होकर प्रतिदिन स्कूल बसें, यात्री बसें तथा सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं। इसी सड़क से बैंक, अस्पताल, हाईस्कूल सहित कई शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचा जाता है। सड़क की जर्जर हालत के कारण छात्र-छात्राओं को हर दिन जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं और घटिया गुणवत्ता का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क इतनी कम अवधि में ही खराब हो गई। लोगों का कहना है कि इसका खामियाजा आम जनता और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए तथा कबारीपाली–बाजार पारा कोटमी मार्ग का शीघ्र मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले