स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

आईआईटियन्स की पहल, सफलता की नई मिसाल

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, तैयबा क़य्यूम ने प्राप्त किए 612 अंक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 18, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। संशिक्षा अकादमी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए हैं। संस्थान की छात्रा तैय्यबा कय्यूम ने 612 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6666 हासिल की, जबकि आयुषी सिंह ने 591 अंक प्राप्त कर लगभग ऑल इंडिया रैंक 13000 अर्जित की। माही गुप्ता ने 576 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 19915 हासिल की। इसके अलावा विष्णु ने 537 अंक, आयुषी पटेल एवं धर्मेन्द्र ने 520-520 अंक, पारुल ने 505 अंक, कृष्णा एवं वंशिका ने 502-502 अंक, तथा अथर्व ने 500 अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि कृष्णा एवं अथर्व ने कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ ही यह सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर संशिक्षा अकादमी के निदेशक एवं सह-संस्थापक नीरज कुमार सोनी (बी.टेक., आईआईटी कानपुर) ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर भावनात्मक सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संशिक्षा अकादमी भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट परिणामों की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले