स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हाईवे पर मारपीट कर लूटपाट चंद घंटे बाद 1 आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही”

आरोपियों द्वारा देर रात्रि हाइवे रोड हथनेवरा में दिए थे घटना को अंजाम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 23, 2026

*जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 22.07.26*

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

आरोपी साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की (20 वर्ष), पिता जितेन्द्र पटेल, निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा, थाना चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने मारपीट एवं लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की रकम में से ₹100 बरामद किए गए हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना का विवरण ग्राम सेमरा निवासी सूरज कुमार साहू ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई 2026 को वह अपने साथियों के साथ उरगा से कार से वापस लौट रहे थे।रास्ते में चांपा रेलवे ओवरब्रिज के पास धनीराम चंद्रा नामक व्यक्ति को लिफ्ट देकर नेशनल हाईवे की ओर ले जाया गया। हथनेवरा मोड़ के पास रात लगभग 12:30 बजे उसे उतारने के बाद जब सूरज और उसके साथी सड़क किनारे खड़े थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने शराब पार्टी के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और सूरज कुमार साहू सहित उसके साथियों के साथ हाथ, मुक्के, लात और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने सूरज कुमार साहू की जेब में रखे ₹1,500 लूट लिए और फरार होने से पहले एक आरोपी ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

मामले की सूचना पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 397/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 324(2) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना दौरान पुलिस ने साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की (20 वर्ष), पिता जितेन्द्र पटेल, निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा लूट की रकम में से ₹100 पुलिस को सौंपे, जिसे जब्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे एवं थाना चांपा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले