वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

भारी बारिश ने ढाया कहर, गरीब का गिरा आशियाना

पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, अनाज भीगने से राशन का हुआ संकट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। बीती रात हुई जोरदार बारिश ने एक गरीब का आशियाना ढहा दिया जिसके चलते जरूरी सामान के साथ-साथ घर मे रखा अनाज भीगने से पीड़ित के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान व लेखपाल को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार महाराजगंज तहसील के शिवगढ़ ब्लाक अंतर्गत भौंसी ग्राम निवासी अल्ताब अहमद पुत्र आफताब अहमद बीती रात हुई जोरदार बारिश में परिवार संग घर के अगले हिस्से में बैठे थे तभी भारी बारिश के चलते घर के पिछले हिस्से की छत बैठ गई जिससे उसमें रखा सभी सामान दबकर बर्बाद हो गया।

घटना के बारे में पीड़ित अलताब अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के चलते सभी लोग घर के अगले हिस्से में थे तभी जोरदार आवाज के साथ पिछली छत बैठ गई। कमरे में जरूरी सामान के साथ ही गेंहू चावल आदि खाद्य सामग्री भी रखी थी जो कि बर्बाद हो गई है। जिससे परिवार के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान व स्थानीय लेखपाल को घटना से अवगत करा दिया है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले