अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

सावन ब्यूटी अवॉर्ड शो 2026 का भव्य आयोजन

महिलाओं, युवतियों और बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा”

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)हेमा ब्यूटी पार्लर अकादमी एवं नारी शक्ति नगर पंचायत डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में “सावन ब्यूटी अवॉर्ड शो 2026” का भव्य आयोजन 16 अगस्त 2026 को डभरा में किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को एक सम्मानित मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा—-

सावन ब्यूटी क्वीन-

फैशन शो-

ब्राइडल प्रतियोगिता-

किड्स फैशन शो

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रतिभागी के सपनों को नई उड़ान देने का एक प्रयास है। इस मंच पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा नई पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियाँ, ज्यूरी सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे, जो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

आयोजक संस्था हेमा ब्यूटी पार्लर अकादमी एवं नारी शक्ति नगर पंचायत डभरा ने क्षेत्र की सभी महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम: सावन ब्यूटी अवॉर्ड शो 2026दिनांक: 16 अगस्त 2026स्थान: डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

आयोजक:हेमा ब्यूटी पार्लर अकादमीनारी शक्ति नगर पंचायत, डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले