गोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तारगोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

विद्युत विजलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद फर्रूखाबाद । कायमगंज तीन घरों में पकड़ी चोरी, दो में मिली अनियमितता, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कायमगंज में आज सुबह विद्युत विजलेंस टीम ने एसडीओ विनोद कन्नौजिया के निर्देशन में छापा मारा। नगर के मुख्य बाजार में विजलेंस टीम को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

फर्रूखाबाद कायमगंज तीन घरों में पकड़ी चोरी, दो में मिली अनियमितता, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कायमगंज में आज सुबह विद्युत विजलेंस टीम ने एसडीओ विनोद कन्नौजिया के निर्देशन में छापा मारा। नगर के मुख्य बाजार में विजलेंस टीम को सुबह 6 बजे सीढ़ी लगाकर चेकिंग करते देख लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने तीन घरों में चोरी पकड़ी जबकि दो में अनियमितता पाई गई।

एसडीओ विनोद कन्नौजिया, जेई जावेद अहमद व स्थानीय कर्मचारियों के साथ विजलेंस प्रभारी रणवीर सिंह, उप निरीक्षक अफजाल खां, जेई राजेश कुमार ने बजरिया मोहल्ले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने प्रद्युम्न कुमार जैन, प्रदीप कुमार रस्तोगी व प्रवीन कुमार रस्तोगी के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जेई जावेद अहमद ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुराग और सुमित गुप्ता के घरों में घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली का उपयोग करने की अनियमितता पाई गई है। उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले