आधी रात दर्जनों खलिहानों में फैली आग की साजिश..! - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करेंगे - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र की तीसरी आम सभा बैठक की अध्यक्षता की - द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई - बाल श्रम उन्मूलन अंतर्गत जैकिट कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को कराया गया बालश्रम से मुक्तआधी रात दर्जनों खलिहानों में फैली आग की साजिश..! - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करेंगे - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र की तीसरी आम सभा बैठक की अध्यक्षता की - द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई - बाल श्रम उन्मूलन अंतर्गत जैकिट कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को कराया गया बालश्रम से मुक्त

थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाओं को भगाने वाले आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद फर्रूखाबाद । थाना अमृतपुर पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम पंकज यादव पुत्र रामरहीश यादव निवासी ग्राम कोटियापुर,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

फर्रूखाबाद । थाना अमृतपुर पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम पंकज यादव पुत्र रामरहीश यादव निवासी ग्राम कोटियापुर, पिथनापुर थाना अमृतपुर, तथा रंजीत पुत्र आदेश निवासी ग्राम सुल्तान नगर, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों – अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा – के निर्देशन में अमृतपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27 जुलाई 2025 को वादी ने थाना अमृतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उपरोक्त दोनों अभियुक्त उसकी दो पुत्रियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ी गईं और जांच को आगे बढ़ाया गया। मुखबिर की सूचना पर अमृतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने अपराध को स्वीकार किया और कहा कि वे अपनी बात न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: , उपनिरीक्षक श्री श्याम सिंह महिला ,कांस्टेबल पूनम कांस्टेबल मनीष कुमार फतेहगढ़ पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बालिकाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले