अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

लगातर झमाझम बारिश ने जनजीवन किया प्रभावित

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद । जिले में मंगलवार की सुबह पांच बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। इसी के बीच फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन रेल पटरी पर जलभराव होने से ट्रेनों की रफ्तार थमी सी दिखी। स्कूल-काॅलेजों में छात्र और दफ्तरों में कर्मियों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान

फर्रूखाबाद । जिले में मंगलवार की सुबह पांच बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। इसी के बीच फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन रेल पटरी पर जलभराव होने से ट्रेनों की रफ्तार थमी सी दिखी। स्कूल-काॅलेजों में छात्र और दफ्तरों में कर्मियों की संख्या घट गई। शहर की जलनिकासी व्यवस्था बेपटरी नजर आई।फर्रुखाबाद जनपद के मोहल्ला विकासनगर बढ़पुर के 50 घरों में पानी घुस गया।

रेलवे की पटरी से पानी कम करने के लिए रेलवे को पंपिंग सेट लगाना पड़ा। देर शाम तक सदर तहसील क्षेत्र में करीब 60 सेमी बारिश दर्ज की गई। कई दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश से लोगों को काफ़ी राहत मिली। फर्रुखाबाद शहर के तलैया फजल इमाम, गंगानगर, कछियाना, ढुइया, भीकमपुरा, बीबीगंज, पल्ला, स्टेट बैंक गली, मदारवाड़ी, इस्माइलगंज सानी, सातनपुर,भोलेपुर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया।

इसी के साथ नेकपुर ओवरब्रिज के पास करीब 200 मीटर दूरी तक रेल पटरी पर जलभराव हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुबह 8:15 बजे 20 किमी प्रतिघंटे का कॉशन लगा दिया। इससे ट्रेनों की रफ्तार थम गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जहीर अहमद खान ने टीम के साथ पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जलभराव कम करने के लिए पंपिंग सेट लगवाया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जलभराव कम होने तक कॉशन लगा रहेगा।

बढ़पुर विकासनगर में अंडरपास जाने वाले मार्ग पर डेढ़-डेढ़ फीट जलभराव हो गया। पश्चिम की ओर कभी गलियों में 50 घरों में पानी घुस गया। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाशिंदों को छतों पर समय बिताना पड़ा। शाम चार बजे करीब आधा घंटे मूसलाधार बारिश से हालात और खराब हो गए। शहर के लालसराय, पांचाल घाट से कैंट मार्ग पर डेढ़-डेढ़ फीट पानी भरने से वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन भी बंद हो गए। कई चालक स्पीड में निकले तो आसपास दुकानों में पानी घुस गया। दोपहर बाद फिर बारिश होने से हालात बदतर हो गए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले