अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

राजेपुर विकास खंड कार्यालय के बाहर अवैध खोखे हटाने को लेकर नोटिस जारी

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद । राजेपुर खंड विकास कार्यालय राजेपुर के मुख्य द्वार के दोनों ओर अवैध रूप से लगे खोखों को हटाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। ग्राम सचिव पंचायत एवं ग्राम प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान

फर्रूखाबाद । राजेपुर खंड विकास कार्यालय राजेपुर के मुख्य द्वार के दोनों ओर अवैध रूप से लगे खोखों को हटाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। ग्राम सचिव पंचायत एवं ग्राम प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार खिलाड़ी द्वारा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि इन अवैध प्रतिष्ठानों के कारण मुख्य द्वार पर हमेशा भीड़भाड़ और अव्यवस्था बनी रहती है। बेरोजगार युवाओं का जमावड़ा और वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाने से कार्यालय में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशानी होती है। साथ ही, श्रद्धालुओं की आवाजाही में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में भी कई बार इन अवैध खोखों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

अब स्थिति यह है कि जब भी जिला स्तरीय अधिकारी कार्यालय में आते हैं, तो मुख्य द्वार पर जाम की स्थिति बन जाती है।खंड विकास अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर इन अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया, तो पुलिस और प्रशासनिक बल की सहायता से उन्हें हटवाया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले