दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

महिलाओं ने मां फूलमती देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा से पावन जल भरकर आस्था पूर्ववक सोन सर्वा प्राचीन शिव मंदिर में किया भोले का जलाभिषेक

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद कायमगंज देवो के देव आदि देव भगवान भोले के प्रति आस्था व्यक्त कर महिलाओं की कांवड टोली ने नगर के फूलमती मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा के पावन तट ढाई घाट से गंगा जल लाकर नगर के उत्तर दिशा में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

कायमगंज देवो के देव आदि देव भगवान भोले के प्रति आस्था व्यक्त कर महिलाओं की कांवड टोली ने नगर के फूलमती मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा के पावन तट ढाई घाट से गंगा जल लाकर नगर के उत्तर दिशा में बूढ़ी गंगा तट पर स्थित प्राचीन सोन सर्वा मंदिर पर शिव का जलभिषेक कर कांवड चढ़ाई । नगर के मोहल्ला सड़वाड़ा से शिवभक्त महिलाओं की एक टोली ने शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ फूलमती देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ पूजन किया।
मंत्रोच्चारण के बीच जलपात्रों को कांवड़ में सजाया गया और मंगल गीतों के साथ टोली ढाईघाट के लिए रवाना हुई। महिलाओं ने ढाईघाट पहुंचकर वहां से पवित्र गंगा जल भरा। टोली में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि वे जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए नगर से उत्तर दिशा में स्थित प्राचीन सोम सरवा शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगी।श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रेरित कांवड टोली में शामिल महिलाओं के चेहरे पर उत्साह और भक्ति की अनोखी आभा देखी गई। संकीर्तन के स्वर और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच वातावरण पूरी तरह शिव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने कहा कि यह पदयात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और परमेश्वर की कृपा प्राप्ति का मार्ग है। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त उत्साही महिलाओं में बबीता वर्मा, मेघा गुप्ता सोनाली वर्मा, नीतू गुप्ता, अनीता अग्निहोत्री, शिल्पी, निशा सहित अन्य श्रद्धालु महिलाएं सम्मिलित रहीं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले