एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि, विद्यालय और निर्माण कार्यों का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को मोहम्मदाबाद विकासखंड के ग्राम मौधा का दौरा किया। उन्होंने गांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इसके बाद जिलाधिकारी ने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को मोहम्मदाबाद विकासखंड के ग्राम मौधा का दौरा किया। उन्होंने गांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मौधा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 24 में से 21 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत पाए गए। मिड-डे मील के तहत मेन्यू के अनुसार तहरी बन रही थी, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। शिक्षा का स्तर भी सामान्य पाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल भवन और जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया। मौके पर कार्य बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले