गोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तारगोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा मंडल अमृतपुर में गोष्ठी आयोजित, विधायक सुशील शाक्य व सत्यपाल सिंह ने किया मार्गदर्शन

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद भारतीय जनता पार्टी मंडल अमृतपुर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, बलिदान और विचारधारा को स्मरण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 6, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद भारतीय जनता पार्टी मंडल अमृतपुर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, बलिदान और विचारधारा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में दुग्ध संघ के अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आज के संदर्भ में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहें।गोष्ठी में बतौर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री सुशील शाक्य जी ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने का सपना, जिसे डॉ. मुखर्जी ने देखा था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार हुआ है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी का समापन डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने के संकल्प के साथ हुआ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले