अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

कावड़ यात्रा के दौरान आधा दर्जन कांवडिया घायल

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद अमृतपुर सावन के इस महीने में शिव भक्त मंदिरों में पहुंचकर शिव आराधना के उपरांत गंगाजल दूध बेलपत्र व पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। कुछ शिव भक्त कांवर यात्रा में शामिल होकर गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होते

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 21, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

अमृतपुर सावन के इस महीने में शिव भक्त मंदिरों में पहुंचकर शिव आराधना के उपरांत गंगाजल दूध बेलपत्र व पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। कुछ शिव भक्त कांवर यात्रा में शामिल होकर गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होते हैं। रास्ते में भजन गीत के साथ पैदल यात्रा भी करते हैं। इसी क्रम में आज खुदागंज शाहजहांपुर निवासी विशाल पुत्र लालाराम राज पुत्र उमेश शाहजहांपुर निवासी सत्यम पुत्र महावीर लाल सिंह पुत्र सतीश अपनी-अपनी बाइकों से पांचाल घाट से गंगाजल लेकर वापस जा रहे थे। उसी समय बरेली हाईवे पर रात्रि में बाइकों की आमने-सामने भिडन्त हो गई। जिससे चारों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया व उनके बारे में जानकारी जताकर परिजनों को सूचित किया गया। ऐसे ही एक घटना और घटित हो गई जिसमें कावड़िये जल लेकर वापस जा रहे थे और उनकी बाइके फिसल गई। कुतुआपुर शाहजहांपुर निवासी अवधेश पुत्र बाबूराम बृजपाल पुत्र भगवान दास निवासी बारसूइया हरदोई निवासी सत्येंद्र पुत्र अवधेश बाइक से जा रहे थे। ग्राम डाबरी के पास उनके साथ घटना घटित हो गई। जिससे वह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल कावड़िओ को स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल भिजवाया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले