रायबरेली ब्यूरो।। औघड़ लीगल एसोसिएट्स सिविल कोर्ट रायबरेली के तत्वाधान में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीसी (फौ0) समाजवादी चिंतक, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार के दीपक ओपी यादव का 73वां जन्म दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों में फलदार, सायादार एवं औषधी के 73 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ0प्र0 न्यायिक सेवा संघ के महासचिव अपर जिला जज गुनेन्द्र प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की मांग है। पौधों में भी जान होती है और वह भी सांस लेते हैं। पेड़ों द्वारा छोड़ी जाने वाली आक्सीजन मानव जीवन के लिए वरदान है। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ओपी यादव 16 वर्ष की आयु से अपनी आयु के सापेक्ष संख्या में वृक्षारोड़ कर रहे हैं। महामंत्री योगेन्द्र दीक्षित ने कहा कि ओपी यादव का जीवन संघर्षपूर्ण रहा, अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने पर 82 बार जेल गये। पूर्व महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि श्री यादव वकालत के साथ समाजसेवामें हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। प्रमुख व्यवसायी हरिहर सिंह ने कहा कि ओपी यादव की दादी इंदिरा यादव, बाबा सद्धू प्रसाद यादव, पिता बद्री प्रसाद यादव 6 जनवरी 1921 को किसान आन्दोलन में जेल गये। विजय रस्तोगी ने कहा कि ओपी यादव की माँ उमराई यादव 12 वर्ष की आयु में वानर सेना में शामिल होकर ब्रिटिश हुकूमत के विरूद्ध आवाज बुलन्द करते हुए जेल गयीं। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक यादव ने कहा कि ओपी यादव को संघर्ष विरासत में मिला है। अशोक शर्मा ने कहा कि अपने पत्रकारिता जीवन में ओपी यादव जैसा साहसी व्यक्ति नहीं देखा। अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि ओपी यादव अपने माता-पिता की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस व एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। वृक्षारोपड़ इंदिरा उद्यान में राजेन्द्र कुमार बाजपेयी, आशीष पान्डे, दिनेश सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रधान, राजेश यादव, सुनील सिंह भदौरिया, जय सिंह यादव, कोड़रस में संदीप यादव, पूरे ग्रीबशाह में ओएन मिश्रा, मनेहरू में राजेन्द्र यादव, शहीद स्मारक मुंशीगंज में जितेन्द्र यादव, अतुल यादव, अमेठी में राम प्रसाद यादव, रंजीत यादव उन्नाव में सुरेश पटेल, सीतापुर में दिलीप यादव, प्रतापगढ़ में प्रमोद यादव, लखनऊ में दीपक यादव, राकेश यादव, धीरज यादव, हरचन्दपुर में सुरेश चन्द्र यादव, राम रतन यादव, सतांव में सर्वेश सिंह बन्ना, डीह में पवन अग्रहरि, सलोन में रामचन्द्र यादव, राही में अनुज यादव, भांव में फैसल प्रधान, जगतपुर में सुन्दरलाल यादव, रोहनिया में राजा यादव, नन्दाखेड़ा में कमलेश यादव, शेरी में रामशंकर वर्मा, मुंशीगंज में अंकित यादव, सूची में नन्दलाल पासवान, अटौरा में समीर भारती, मटिहा में नीलेश यादव, अशोक यादव, चन्द्रराज पटेल, रामसेवक वर्मा, रवीन्द्र सिंह, शिवम प्रकाश सोनकर, लाल गोपाल यादव, आलोक यादव, लखनऊ में वीरेन्द्र यादव, कुन्दनगंज में आदर्श यादव, दरियापुर में अजय यादव, इन्दिरा नगर में श्वेब खान, राजेन्द्र प्रताप यादव, राही में आर.पी. यादव, भदिहा में रमेश यादव, बछरावाँ में हेमंत कुशवाहा, सरांय दामू में दिनेश यादव, लालगंज में रंजीत यादव, महराजगंज में टी.पी. यादव, कमलेश रस्तोगी ने पौधे रोपित किए। सिविल कोर्ट रायबरेली में अधिवक्ताओं ने ओपी यादव के जन्म दिन पर मिठाई बाँटी, उन्हें उपहार भेंट किए। अरविन्द बाजपेयी, राजेश बाजपेयी ‘राजन’, उमानाथ पाल, रामशरन वर्मा, भाई लाल यादव, अनिल यादव, अखिलेश माही, सुरेन्द्र यादव, मुकेश बाजपेयी, विजय बाजपेयी, अरविन्द यादव आदि अधिवक्ताओं ने श्री यादव के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।






