न्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यून्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू

हाथी ने महिला को रौंदकर उतारा मौत के घाट – धरमजयगढ़ क्षेत्र में फिर बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष!

जिले में मानव-हाथी द्वंद लगातार खतरनाक रूप ले रहा है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 19, 2025

पुलकित दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्टेट प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स

रायगढ़। जिले में मानव-हाथी द्वंद लगातार खतरनाक रूप ले रहा है। खासकर धरमजयगढ़ क्षेत्र में आए दिन हाथियों के आतंक से लोग दहशत में जी रहे हैं। फसलों को चौपट करने से लेकर घरों को तोड़ने और जान लेने तक की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं।

ताज़ा मामला धरमजयगढ़ के बकारुमा रेंज अंतर्गत रेरुमा खुर्द गांव (मांझीपारा) का है, जहां शुक्रवार रात एक जंगली हाथी ने महिला को बेरहमी से पैरों तले कुचल डाला। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और सुस्ती के चलते ही हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। लोग लगातार जनहानि का शिकार हो रहे हैं, मगर रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले