कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी - बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड– 2025 समारोह में वेदिका फाउंडेशन को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानितकार्यक्रम में बुजुर्गों एवं कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। - नरेन्द्र मोदी ने हॉर्नबिल महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक भव्यता और पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव बताने वाले एक लेख को साझा किया - द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए - फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी - बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड– 2025 समारोह में वेदिका फाउंडेशन को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

हिस्ट्रीशीटर पर कार्यवाही हेतु आगे आए ब्राहम्ण सगठन के पदाधिकारी

विक्की सरवर के अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग, ब्राह्मण शक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

Demand to curb Vicky Sarwar's crimes

रायबरेली ब्यूरो। अखिल भारतीय ब्राह्मण शक्ति परिषद ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र को जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार ने प्राप्त किया। ज्ञापन में रायबरेली जनपद के कुख्यात अपराधी विक्की सरवर की अपराधिक गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की गई है।

संगठन का आरोप है कि विक्की सरवर एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जो जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज सैकड़ों मामलों का आरोपी है और आम जनता के लिए खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बैनर-स्लोगन के माध्यम से विक्की सरवर की गिरफ्तारी तथा उसके अपराधी गिरोह का खात्मा करने की मांग दोहराई। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शन जनहित में किया गया है, क्योंकि विक्की सरवर की वजह से रायबरेली में शांति व्यवस्था खतरे में है।

ज्ञापन में विस्तार से आरोपी के अपराधों का जिक्र किया गया है, जिसमें मारपीट, लूटपाट, जमीन कब्जा और हालिया आटो चालक पर हमला शामिल है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि जनहित में आतंक का पर्याय बन चुके विक्की सरवर की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अविलंब कठोर कार्यवाही की जाए। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी, उसके गैंग पर छापेमारी और संपत्ति जब्ती जैसे कदम शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अतीत अवस्थी, योगेन्द्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, गौरव द्विवेदी, प्रिंस तिवारी, अजीत पाण्डेय, चन्दन तिवारी, उमेश सोनकर, नीलकमल, प्रिंस सोनकर, प्रमोद कुमार मौर्य, अनुज तिवारी, अनमोल अग्रवाल, यश सैनी, आकाश सोनकर, राधे पाठक, सुमित तिवारी, रिशू गुप्ता, राधे साहू, मनीष जायसवाल, आशीष पाण्डेय, सचिन श्रीवास्तव आदि लोग रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले