स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तरईमाल में 2-3 दिन पुराना शव बरामद पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुटीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है थाना क्षेत्र के ग्राम तरईमाल स्थित धनवार पारा में एक बंद कमरे से एक व्यक्ति का सड़ी गली अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गणपति लाल भगत ( 50 वर्ष ) पिता नान्ही राम भगत निवासी ग्राम गारे थाना तमनार हाल मुकाम तरईमाल धनवार पारा के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है और सड़ गल चूका था

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए शव को कब्जे में लिया तथा पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को हत्या की आशंका के दृष्टिकोण से देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैफिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने मे जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले