एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली बाग मे लाश

एएसपी संजीव सिन्हा ने की घटनास्थल की जांच

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

Dead body found in garden under suspicious circumstances

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। बाग़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिलने से गाँव मे हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार चन्दापुर थाना क्षेत्र के बाक़ी व मोती पासी का पुरवा के बीच खेतों के लिए गए रास्ते पर पड़ने वाली बाग मे सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों को बाग में एक शव पड़ा दिखाई दिया और शव पर चोट के निशान सहित खून भी दिखाई पड़ा तो ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना पर चन्दापुर पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, सीओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद सिंह तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से निरीक्षण किया। शव की पहचान दीपक गोसई पुत्र रामकेवल उम्र लगभग चालीस वर्ष निवासी तालेवंत का पुरवा मजरे ज्योना थाना चन्दापुर के रूप में हुई है । परिजनों ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी और मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। अनहोनी की आशंका है। जानकारी के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कई मुकदमे दर्ज थे।

मृतक कई बार जेल जा चुका था और घर वालों से भी नहीं पटती थी। मृतक की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। इस घटना के संबंध में सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना चंदापुर क्षेत्र मे एक शव मिला है जिसके दाहिने पैर, हाथ व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला एक्सीडेंट का प्रतीत होता है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले