अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

अमृतपुर PHC पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सम्पन्न, 184 मरीजों को मिली उपचार सुविधा

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद कस्बा अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव वर्मा ने की। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 22, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद कस्बा अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव वर्मा ने की। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।मेले में कुल 154 मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया गया। इस दौरान मलेरिया के 10, टाइफाइड के 8, बलगम के 5, शुगर के 16, तथा हीमोग्लोबिन के 2 मरीजों की विशेष जांच की गई। उपस्थित मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।डॉ. गौरव वर्मा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार तथा एनम मीना सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
आयुर्वेदिक कैंप भी रहा आकर्षण का केंद्र उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैफाली भदौरिया द्वारा मेले में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें 30 मरीजों को आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। डॉ. भदौरिया ने रोगियों को परामर्श देते हुए आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।जन आरोग्य मेले के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना की और ऐसी स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले