स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित

बिना सूचना ड्यूटी से गायब आरक्षक मनोज सारथी को कोरबा के रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़ा गया; एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 24, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र


सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक चालक 353 मनोज कुमार सारथी दिनांक 22.06.2026 से अनाधिकृत रूप से बिना सूचना एवं अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। अनुपस्थित अवधि में आरक्षक जिला कोरबा के चैकी रजगामार क्षेत्र में जुआ खेलने चला गया जुए की फड पर पुलिस चौकी रजगामार प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिसमें अन्य जुआरियों के साथ आरक्षक मनोज कुमार सारथी पिता सुरजूराम सारथी उम्र.40 वर्ष निवासी जांजगीर पदस्थापना जिला सक्ती को मौके पर पकडे जाने पर धारा 3 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा आरक्षक चालक क्रमांक 353 मनोज कुमार सारथी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो अन्यथा कडी विभागीय कार्यवाही की जावेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले